एग्जिट पोल में नेतन्याहू गठबंधन बहुमत से दूर

एग्जिट पोल में नेतन्याहू गठबंधन बहुमत से दूर

इजरायल में वोटों की गिनती चल रही है, लेकिन नतीजे अभी अनिश्चित हैं। ऐसा लग रहा है कि कोई भी राजनीतिक गुट अपने दम पर बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है।

इजरायल चुनाव 2026 को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू गठबंधन बहुमत से दूर नजर आ रहा है। ऐसै में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या विपक्षी गठबंधन के साथ सत्ता बदल सकते हैं।

इजरायल में सत्ता बनाने के लिए कितनी सीटें जरूरी?

इजरायल में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल करने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। इजरायली टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनी रह सकती है, जिसके पास 24 या 25 सीटें हो सकती हैं।

नेतन्याहू के ब्लॉक (जिसमें अति-दक्षिणपंथी दल शामिल हैं) को करीब 50 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेंकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी ब्लॉक को 52 से 53 सीटें मिलने का अनुमान है।

इजरायल में वोटों की गिनती जारी

पोलिंग स्टेशनों पर गिनती पूरी होने के बाद, अधिकारी ‘डबल लिफाफों’ (double envelopes) की गिनती करेंगे। इनमें उन सैनिकों, राजनयिकों, डॉक्टरों और नर्सों के वोट हैं, जो अपनी ड्यूटी की जगह छोड़कर खुद वोट डालने नहीं जा सके।

ऐसे लगभग 600,000 लिफाफे हैं। हालांकि, आमतौर पर इनसे नतीजों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता, लेकिन एग्जिट पोल के बदलते रुझानों ने अनिश्चितता और बढ़ा दी है।

इजरायल में इस बार के चुनाव में एक बात साफ है, यहूदी-इजरायली वोट दोनों गुटों के बीच टक्कर बराबर की है। रिकॉर्ड मतदान के बावजूद, कोई भी गुट अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं दिख रहा है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button