बांग्लादेश में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

बांग्लादेश में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

बांग्लादेश में सैकड़ों गारमेंट फैक्ट्रियों का कामकाज प्रभावित हुआ है। कम वेतन और बढ़ती महंगाई को लेकर मजदूरों को प्रदर्शनों ने देश के औद्योगिक केंद्रों को हिलाकर रखा दिया है।

सोमवार को ढाका के मीरपुर औद्योगिक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात था। वहीं, सावर, अशुलिया और गाजीपुर इलाकों में लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन की खबरें आई हैं।

शनिवार को विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद लगभग 500 फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं, जिन्हें पुलिस के आंसू गैस के गोलों और साउंड ग्रेनेड का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनों को शांत करने के लिए, बांग्लादेश ने रविवार को एक नया वेतन बोर्ड गठित किया, जो गारमेंट मजदूरों के न्यूनतम वेतन की समीक्षा करेगा। इस बीच, प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपने मंत्रियों और सलाहकारों के साथ आपातकालीन बैठक की।

मजदूर 30,000 टका के न्यूनतम मासिक वेतन की मांग कर रहे हैं, जो मौजूदा 12, 500 टका के वेतन से दोगुने से भी अधिक है। बांग्लादेश का गारमेंट उद्योग लगभग 38 अरब डॉलर का है और यह निर्यात से होने वाली कमाई और रोजगार का प्रमुख स्रोत है।

मांग में कमी

ये विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहे हैं जब बांग्लादेश का गारमेंट उद्योग, जो वियतनाम, कंबोडिया और भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करता है, कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है।

फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि यह उद्योग बढ़ती लागत, ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता और कुछ निर्यात क्षेत्रों में मांग में कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।

बांग्लादेश में गारमेंट क्षेत्र का वेतन दुनिया में सबसे कम स्तरों में से एक- बाबुल अख्तर

बांग्लादेश गारमेंट एंड इंडस्ट्रियल वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव और वेज बोर्ड में मजदूरों के प्रतिनिधा, बाबुल अख्तर ने कहा कि बावजूद, बांग्लादेश में गारमेंट क्षेत्र का वेतन दुनिया में सबसे कम स्तरों में से एक है।

अख्तर ने आगे रहा कि अगर फैक्ट्री मालिक मजदूरों को ठीक से भुगतान नहीं कर सकते, तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ बेहतर कीमतों के लिए बातचीत करनी चाहिए। वे कम वेतन पाने वाले मजदूरों के दम पर अपना कारोबार नहीं चला सकते।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button