बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’, सीएम सम्राट ने किया एलान

बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’, सीएम सम्राट ने किया एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मेगा ब्रिज के शुभारंभ से पहले इसका नामकरण कर दिया है। इस पुल को पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को समर्पित कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने आज इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा है।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारीसीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का शुभारंभ करेंगे। अब इस पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किया गया है। पीएम मोदी 21 नवंबर को इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री का बिहार आगमन हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल को देश को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा था- सपना साकार हो गईनीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने इस पुल की बुनियाद रखी थी। वह बार-बार इस पुल का निरीक्षण करने आते थे। पिछले साल 23 जून को जब इस छह लेन के ब्रिज का काम पूरा हुआ और इस पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ तो तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आजादी के 76 साल बाद राघोपुर दियारा का इलाका राजधानी पटना से सीधे कनेक्ट हो गया है। तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अत्यंत खुशी हो रही है कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया दिया गया । इस छह लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। संतोष की बात है कि अब यह सपना साकार हो गया।

उत्तर बिहार से सीधा और सुगम संपर्क स्थापितबिहार के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को एक नई और बड़ी पहचान मिलने जा रही है। गंगा नदी की विशाल धारा पर निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल राज्य के सड़क नेटवर्क में एक एतिहासिक अध्याय जोड़ने के लिए लगभग तैयार है। अधिकारियों के अनुसार, यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल ब्रिज अपनी आधुनिक तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग के लिए देशभर में जाना जाएगा पथ निर्माण विभाग की देखरेख में बीएसआरडीसीएल की ओर से निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह-लेन पुल की लंबाई करीब 9.76 किलोमीटर है, जो 67 मजबूत पिलरों पर टिका हुआ है। पहुंच पथों को शामिल करने पर इस पूरी मेगा परियोजना की कुल लंबाई 19.30 किलोमीटर हो जाती है। इस पुल के निर्माण से पटना का समस्तीपुर समेत संपूर्ण उत्तर बिहार से सीधा और सुगम संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच दूरी और यात्रा के समय में काफी कमी आएगी।

पहले चरण में पूरे हुए पुल का नीतीश कुमार ने किया था लोकार्पणबता दें कि पटना जिला अन्तर्गत एनएच 30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किमी लम्बाई के छह लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया गया। इसके अन्तर्गत 9.76 किमी लम्बा पुल तथा 10 किमी लम्बा पहुंच पथों का निर्माण कार्य हुआ। इस परियोजना की कुल लागत चार हजार 988 करोड़ रुपये है। प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली (कुल लम्बाई 4.57 किमी) का काम पूरा हुआ। इसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकन्दर तक तथा तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ का निर्माण किया गया।

राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से मिलेगी मुक्तिराघोपुर और बख्तियारपुर के काला दियारा क्षेत्र की लाखों आबादी इसी पुल के सहारे पटना पहुंच रही है। इससे पहले बारिश के समय राघोपुर दियारा के लोगों को नाव से पटना आना पड़ता था। पटना या जिला मुख्यालय हाजीपुर जाने के लिए लोगों के पास केवल नाव ही एकमात्र सहारा था। बरसात के दिनों में नाव यात्रा के दौरान कई दुर्घटनाएं भी होती थीं। अब सिक्स लेन पुल शुरू होने के बाद लोगों को नाव की निर्भरता से छुटकारा मिलेगा और जिला मुख्यालय से संपर्क मजबूत होगा।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button