
क्यों वनवास के दौरान द्रौपदी ने की थी छठ पूजा?
हिंदू धर्म में छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का धार्मिक महत्व अधिक है। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाए के साथ होती है। वहीं, इसका समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है। इस दौरान छठी माता और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से संतान को लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है, जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव को समान भाव से स्वीकार करने का संदेश देता है। छठ पूजा से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें महाभारत काल की एक बेहद प्रसिद्ध और प्रेरणादायक कथा भी शामिल है।
पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत काल के दौरान जब पांडव जुए में अपना सारा राजपाट हार गए थे और वनवास के समय कष्ट झेल रहे थे, तो द्रौपदी ने नियमों का पालन करते हुए छठ का व्रत किया और सूर्य देव की पूजा की। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं महाभारत काल की इस कथा के बारे में।
द्रौपदी ने क्यों किया छठ का व्रत?कथा के अनुसार, राजपाट छिन जाने और वनवास जाने के बाद पांडवों के सामने जंगल में अपने साथ रहने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करना एक बड़ी समस्या थी। वनवास के दौरान एक ऐसा समय आया जब ऋषि-मुनि उनके आश्रम पहुंचे, तो उन्हें भोजन करवाने के लिए युधिष्ठिर परेशान होने लगे। इस स्थिति में द्रौपदी ने कुलपुरोहित महर्षि धौम्य से मदद ली।
द्रौपदी के व्रत प्रसन्न हुए सूर्य देवउन्होंने द्रौपदी को षष्ठी व्रत और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने की सलाह दी। द्रौपदी ने विधिपूर्वक व्रत किया और सूर्य देव की साधना की। उनकी पूजा से सूर्य देव प्रसन्न हुए और उन्हें ऐसा आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे भोजन का संकट दूर हुआ।
साथ ही सूर्य देव की कृपा से पांडवों की परेशानियां कम हुईं और उन्हें अपना खोया हुआ राज्य वापस मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यही वजह है कि छठ पूजा के व्रत को संकटों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह छठ महापर्व से जुड़ी उन्हीं पौराणिक कथाओं में से एक है। द्रौपदी के द्वारा छठ व्रत किए जाने का वर्णन महाभारत के वनपर्व के अध्याय 292 से 294 में मिलता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com



