दिल्ली एनसीआर में पॉल्यूशन को लेकर केंद्रीय मंत्री सख्त

दिल्ली एनसीआर में पॉल्यूशन को लेकर केंद्रीय मंत्री सख्त

दिल्ली और आस-पास के शहरों की खराब हवा के मुद्दे पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) अध्यक्ष नेहा बोरा ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को एक पत्र लिखा था। 

नेहा बोरा के पत्र का पर्यावरण मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली-NCR राज्यों में वायु प्रदूषण की समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

मंत्रालय ने नेहा बोरा के पत्र का दिया जवाब

पर्यावरण मंत्रालय ने 12 नवंबर, 2026 को भेजे गए उनके ईमेल का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली-NCR राज्यों में वायु प्रदूषण की समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

आधिकारिक जवाब में बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री राज्य सरकारों और स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों की लगातार निगरानी और समीक्षा कर रहे हैं।

बीते 14 नवंबर 2026 को दिल्ली-NCR राज्यों के साथ हुई अपनी उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को केवल कागजों तक सीमित न रखकर जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाए।

हर शहर में वरिष्ठ अधिकारियों की होगी तैनाती

प्रदूषण नियंत्रण के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया है कि दिल्ली एनसीआर राज्यों के प्रत्येक शहर में सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की जाए। ये अधिकारी अपने-अपने शहरों में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों और नियमों पर बारीकी से नजर रखेंगे, ताकि जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम दिख सकें।

पांच राज्यों के बीच समन्वय कर रहा CAQM

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। CAQM दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों तथा स्थानीय निकायों के प्रयासों में बेहतर समन्वय स्थापित कर रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर वायु प्रदूषण की चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

तुर्किए दौरे पर केंद्रीय मंत्री

पर्यावरण मंत्रालय ने जवाब में यह भी स्पष्ट किया है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव फिलहाल तुर्किए दौरे पर हैं, जहां वे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP 31) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। विदेश दौरे पर होने के बाद भी वे दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

नेहा बोरा ने पत्र में क्या लिखा था?

नेहा बोरा ने दिल्ली एनसीआर की खराब हवा को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मेल लिखकर मुलाकात का समय मांगा था। यह मेल भवरीन कंधारी एक वॉरियर मॉम जो क्लाइमेट चेंज के खिलाफ लड़ रही हैं।

उर्वशी प्रसाद जो खुद एक कैंसर पीड़िता हैं और पर्यावरणीय मुद्दों पर लगातार काम कर रही हैं। रिटायर्ड कैप्टन आशीष जैकब जो लगातार एयर पॉल्यूशन के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं की ओर से केंद्रीय मंत्री को लिखा गया था।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button