गोपाष्टमी पर किस दिशा में मुख करके करें गौ माता की परिक्रमा?

गोपाष्टमी पर किस दिशा में मुख करके करें गौ माता की परिक्रमा?

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में गोपाष्टमी का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था। इसलिए इस दिन गोपाष्टमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर गौ माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही परिक्रमा करना और चारा खिलाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गौ पूजन करने से साधक को 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी परिक्रमा करने से सभी तीर्थों के दर्शन के समान पुण्य फल मिलता है। हालांकि, आपको ये शुभ फल तभी प्राप्त होंगे, जब पूजन नियमों के अनुसार किया जाए।

ऐसा माना जाता है कि गोपाष्टमी के अवसर पर गौ पूजन के दौरान नियमों का पालन न करने से पूजा सफल नहीं होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि गोपाष्टमी के दिन गौ माता की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए और परिक्रमा करते समय किस दिशा की तरफ मुख होना चाहिए।

गोपाष्टमी 2026 डेट और टाइमकार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत – 17 नवंबर को सुबह 04 बजकर 19 मिनट सेकार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन – 18 नवंबर को सुबह 06 बजकर 04 मिनट तकवैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गोपाष्टमी का पर्व 17 नवंबर को मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्तब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 59 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तकविजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तकगोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तकअमृत काल: शाम 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक

गोपाष्टमी पर गौ माता की कितनी परिक्रमा करें?धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ पूजन करने के बाद गौ माता की 7 या 11 परिक्रमा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। परिक्रमा शुरू करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना उत्तम होता है।

गौ माता की परिक्रमा करने के लाभधार्मिक मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को चिंता और मानसिक तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मान्यता के अनुसार, गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसलिए गौ माता की परिक्रमा करने से साधक को 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। इसके अलावा परिक्रमा करने के बाद गौ माता को चारा और गुड़ खिलाने से रिश्तों में मधुरता आती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button