न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में फायरिंग

न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में फायरिंग

सोमवार को न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स में स्थित ‘को-ऑप सिटी’ अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक बंदूकधारी ने दो सुरक्षा अधिकारियों को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही घटना के बाद आरोपी ने खुद को एक अपार्टमेंट में बंद कर लिया।

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया। कुछ ही समय बाद हमलावर अपार्टमेंट के अंदर मृत पाया गया।पुलिस के मुताबिक, उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल दोनों अधिकारियों की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

हमलावर ने खुद को मारी गोली

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने पुष्टि की है कि गोली लगने वाले दोनों व्यक्ति ‘को-ऑप सिटी डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी’ के अधिकारी थे, जो इस कॉम्प्लेक्स की निजी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं। शुरुआत में पुलिस ने तीन लोगों के घायल होने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने घायलों की संख्या में सुधार किया।

1960 और 70 के दशक में मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए बनाए गए ‘को-ऑप सिटी’ में 15300 से अधिक कोऑपरेटिव अपार्टमेंट हैं, जिनमें ऊंची इमारतें और टाउनहोम शामिल हैं। यहां कुल 50000 लोग रहते हैं।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button