
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास ऐतिहासिक कस्बे जुन्गा में चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन 60 से अधिक पर्यटकों और बच्चों ने टेंडम फ्लाइट के जरिए पैराग्लाइडिंग का रोमांच अनुभव किया।जुन्गा को एडवेंचर टूरिज्म का केंद्र बनाने की तैयारीनरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। इस आयोजन से जुन्गा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। इससे शिमला, कुफरी और चायल आने वाले पर्यटक भी जुन्गा की ओर आकर्षित होंगे और शिमला पर पर्यटकों का दबाव कम हो सकता है।स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावाद ग्लाइडिंग के महाप्रबंधक अरुण रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार और द ग्लाइडिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फेस्टिवल का उद्देश्य जुन्गा की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों तक पहुंचाना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।25 बच्चों ने भी लिया पैराग्लाइडिंग का आनंदफेस्टिवल में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के करीब 25 बच्चों ने भी हिस्सा लिया। अनाथ आश्रमों से आए इन बच्चों ने पैराग्लाइडिंग समेत अन्य गतिविधियों का आनंद उठाया। इस दौरान नरेश चौहान ने युवाओं से खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान में सहयोग देने की अपील भी की।



