चीन में जहां कुछ दिन पहले मिले थे ट्रंप और चिनफिंग, वहीं खुलेआम बिक रही Nvidia की बैन चिप्स

चीन में जहां कुछ दिन पहले मिले थे ट्रंप और चिनफिंग, वहीं खुलेआम बिक रही Nvidia की बैन चिप्स

अमेरिका की सबसे एडवांस चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के कुछ चिप्स चीन के बाजार में खुलेआम बिक रहे हैं। आश्चर्य की बात ये है कि इन एडवांस चिप्स पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखे हैं।

विदेशी अखबार की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। उस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि APEC शिखर सम्मेलन के दौरान जगह पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मिले थे वहीं से थोड़ी दूर पर ही ये आसानी से बाजार में उपलब्ध था।

शेनझेन के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बिक रहे चिपवाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार शेनझेन के भीड़भाड़ वाले इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अमेरिका के कुछ सबसे प्रतिबंधित एआई (AI) चिप्स खुलेआम बेचे जा रहे हैं। जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद से अमेरिका ने एनवीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि जेनसन हुआंग ने पद पर फिर वापसी कर ली है। इससे पहले वो चीनी महिला एलिस हुआंग के प्यार में काफी किरकिरी झेल चुके है, जिस वजह से उन्हें कुछ दिनों के लिए पद से भी हाथ धोना पड़ा था।

चीनी बाजार में खुले आम बिक रहे सबसे एडवांस चिप्सएलिस हुआंग कंपनी की एक ग्राहक थीं और कथित तौर पर चीनी खुफिया तंत्र से जुड़ी हुई थीं। अमेरिकी अखबार ने पाया कि बाजार में विक्रेता एनवीडिया के कुछ सबसे एडवांस चिप्स (जिनमें ब्लैकवेल B300 भी शामिल है) बेच रहे हैं, जबकि अमेरिका ने चीन को इनके निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है।

तीन मिलियन से साढ़े तीन मिलियन में मिल रहे सर्वरहाल ही में, एक वेंडर ने सप्लायर्स से बात करने के बाद बताया कि आठ ‘ब्लैकवेल B300’ चिप्स वाले एक सर्वर की कीमत 20 मिलियन युआन (लगभग 3 मिलियन डॉलर) है। वहीं दूसरे व्यापारियों ने भी ऐसे ही सर्वर के लिए तीन मिलियन डॉलर से लेकर 3.4 मिलियन डॉलर तक की कीमतें बताईं। उनका कहना है कि अमेरिका द्वारा निर्यात पर कड़े प्रतिबंध की वजह से इनकी कीमतों में भारी उछाल है।

दो महीने पहले कम थी कीमत‘वू’ (Wu) नाम के एक वेंडर ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को बताया कि दो महीने पहले एक ‘ब्लैकवेल B300’ सर्वर की कीमत लगभग 2 मिलियन डॉलर थी। बता दें कि एनवीडिया अपनी हाई-एंड चिप्स की कीमतें सार्वजनिक रूप से नहीं बताती है। वहीं अमेरिका में इनकी कीमत 500,000 से 600,000 डॉलर है।

एआई में अमेरिकी बढ़त को खतराचिप की चीन में मौजूदगी से अमेरिका के एआई क्षेत्र में बढ़त फिर खतरों में आ सकता है क्योंकि अमेरिका इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। 2024 में जब से एनवीडिया ने अपनी ‘ब्लैकवेल’ (Blackwell) सीरीज पेश की है, तब से अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के चलते चीन को इनकी शिपिंग पर रोक लगा दी है। ये चिप एडवांस्ड AI प्रोसेसर हैं। एक विक्रेता ने बताया कि ये उत्पाद आमतौर पर हांगकांग के जरिए मंगाए जाते हैं।

क्या है चीन का पक्षवाशिंगटन पोस्ट को दिए एक बयान में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू चांग ने कहा कि अमेरिका से चीन को होने वाले चिप निर्यात पर चीन का रुख स्पष्ट है। चीन इस बात का विरोध करता है कि अमेरिका ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के दायरे को ज़रूरत से ज्यादा बढ़ा रहा है और निर्यात नियंत्रण उपायों का गलत इस्तेमाल कर रहा है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button