अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-यूपी के लिए पहचान का संकट अगर कोई पैदा कर रहा है तो वो आपकी सरकार कर रही

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव शनिवार को विधानसभा में संबोधन के दौरान प्रदेश की योगी सराकर से जमकर सवाल पूछा। इसके साथ ही बजट पर भी उन्होंने सवाल उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी का बजट चाहे 7 करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का हो, सवाल यही रहेगा कि 90 पर्सेंट जनता के लिए उसमे क्या है? विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था में 80 करोड़ जनता 5 किलो राशन पर निर्भर है। विश्व के 5 वीं अर्थव्यवस्था लेकिन पुरानी पेंशन के लिए 5 पैसे भी नहीं। विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था में 80 करोड़ जनता 5 किलो राशन पर निर्भर है। विश्व की 5 वीं अर्थव्यवस्था लेकिन पुरानी पेंशन के लिए 5 पैसे भी नहीं।

इसके साथ ही कहा, जब प्रभु राम दिल में बसते हो तो नाम लेने की क्या जरूरत है। जब आप और हम नही थे तब भी राम थे, जब हम नहीं रहेंगे वो तब भी रहेंगे। ऐसा कहना कि आप प्रभु राम को लाए हैं, ये कहकर आप भगवान और धर्म का अपमान कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी के लिए पहचान का संकट अगर कोई पैदा कर रहा है तो वो आपकी सरकार कर रही है। आपने कहा था झांसी से दिल्ली को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाएंगे, अब तक क्यूं नहीं बना पाए? मेट्रो क्यों नहीं बना पाए?

उन्होंने कहा कि, हम तो भगवान कृष्ण के वंशज में आते हैं। भगवान विष्णु के सब अवतारों को मैं मानता हूं। हम तो पांडव वाले पक्ष के लोग हैं। उन्होंने पूछा कि, क्या किसान की आय दोगुनी हो गई? क्या एमएसपी मिलने लगा? हमने कई बार पूछा है इस सरकार से कि आखिरकार ये 46 में 56 वाली कहानी क्या है? यूपी में जो वाइस चांसलर अप्वाइंट हुए हैं, 34 में पीडीए कितना है? और फिर ये वाइस चांसलर और किनको अपॉइंट कर रहे हैं?

Related Articles

Back to top button