अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले-शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्ट आचार और भ्रष्टाचार के घुन से बचाया जाए

नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के चेयरैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होने वाला था। निजी कारणों का हवाला देते हुए पांच साल पहले ही उन्होंने पद छोड़ दिया है। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, विपक्षी दल इसको लेकर निशाना भी साध रहे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, UPSC में एक IAS की भर्ती का घपला सरेआम सामने आने के बाद, त्यागपत्र देना कोई समाधान नहीं है। इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो और दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त-से-सख़्त कार्रवाई की जाए। भाजपा ने ‘STEEL FRAME OF INDIA’ में ज़ंग लगा दी है। शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्ट आचार और भ्रष्टाचार के घुन से बचाया जाए।

Related Articles

Back to top button