अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, ​कहा-इनका राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने एक न्यूज पेपर में छपी खबर की कटिंग को शेयर करते हुए कहा कि, सबसे ख़तरनाक बात ये है कि ये तंत्र एक राज्य की सीमाओं में नहीं बंधा है बल्कि आसपास के राज्यों तक में दख़लअंदाज़ी करके लाखों-करोड़ों वसूलता है और लोगों को आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर करता है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है, जिसमें ऊपर-से-लेकर नीचे तक सारा शासन-प्रशासन मिलकर कारोबारियों से वसूली करता है। सबसे ख़तरनाक बात ये है कि ये तंत्र एक राज्य की सीमाओं में नहीं बंधा है बल्कि आसपास के राज्यों तक में दख़लअंदाज़ी करके लाखों-करोड़ों वसूलता है और लोगों को आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर करता है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, ये कोई पहली घटना नहीं है, सब जानते हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं। इन वसूली करनेवालों ने उप्र में भी ऐसा ही किया था। अब इनके दुस्साहस की सीमा, सीमा पार करके उत्तराखंड तक पहुँच गयी है। इस मामले की न्यायिक जाँच हो और सारे तार जोड़कर शासन-प्रशासन में जो लोग भी इसके लिए दोषी हैं, उनको सख़्त-से-सख़्त सज़ा दी जाए।

Related Articles

Back to top button