सीटों के बंटवारे के बाद ही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में चल रही है। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस यात्रा में शामिल होने के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा होने पर यात्रा में शामिल होंगे। अभी सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि, अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी। अखिलेश यादव का ये बयान उस समय पर आया है जब राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा अमेठी पहुंचने वाली है। ऐसे में अब कई तरह की अटकलें शुरू हो गयी हैं।

कहा जा रहा है कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन में टूट हो सकती है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच पेंच फंसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button