दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में बड़ा फेरबदल ​हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी। अब ​दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। वहीं, सीएम केजरीवाल आज शाम इस्तीफा देंगे। दरअसल, रविवार को केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। उस समय मंच पर केजरीवाल के पीछे आतिशी बैठी थीं।

दरअसल, केजरीवाल के इस्तीफे वाले ऐलान के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। राजनीतिक जानकारों द्वारा सबसे ऊपर आतिशी का ही नाम बताया जा रहा था। ऐसे में उनकी मुस्कान की भी खूब चर्चा होने लगी। अब आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वह तीसरी महिला होंगी जो सीएम की कुर्सी पर बैठेंगी। आतिशी से पहले दिल्ली में सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित सीएम बन चुकी हैं।

दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता की और उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी है। राय ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफे का फैसला लिया। भाजपा की सभी साजिशों को हमने नाकाम किया। अगले चुनाव तक आतिशी को जिम्मेदारी दी गई है। नई सरकार और जनता के फैसले के बाद ही केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि शाम 4.30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। इसके बाद आज ही सरकार गठन की तैयारी शुरू हो जाएगी। आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री एलजी को इस्तीफा सौंपने जायेंगे।

Related Articles

Back to top button