Bahraich violence: हिंसा के पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया, भेजा गया जेल

Bahraich violence: बहराइच के महाराजगंज हिंसा के मुख्य आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मोहम्मद तालीम उर्फ शब्बू और सरफराज उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही अब्दुल हमीद, फहीम और मोहम्मद अफजल को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को सीजेएम आवास पर आरोपियों की पेशी होने के बाद पांचों आरोपियों को आरआरएफ पीएसी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा मे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बता दें कि, गुरुवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा था कि, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। जांच में सामने आया कि, इनके मंसूबे काफी खतरनाक थे। इन्होंने हत्या में प्रयुक्त बंदूक को लोड कर छिपाया था। उसके साथ एक अन्य अवैध असलहा भी रखा था, ताकि जरूरत पड़ने पर वह फिर से दहशत फैला सकें। इसका प्रमाण भी उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दे दिया। पुलिस के अनुसार महराजगंज में रविवार को जो हुआ वह सुनियोजित था। मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की छत पर पत्थर व ईंटें रखी थीं। कांच की बोतल भी मिली थीं।

एनकाउंटर के बाद चप्पे-चप्पे पर पहरा
हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान मुठभेड़ के बाद संवेदनशील और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई। डीएम मोनिका रानी व एसपी वृंदा शुक्ला ने शहर में गश्त किया। नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई।

Related Articles

Back to top button