Bhai Dooj पर कब करें भाई का तिलक? सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का है शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj पर कब करें भाई का तिलक? सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का है शुभ मुहूर्त

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में तिलक करने से इस पर्व का विशेष महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी भाई दूज पर अपने भाई को तिलक करने की तैयारी कर रही हैं, तो सही समय जानना जरूरी है। आइए जानते हैं भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में।

भाई दूज 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2026 Date and Shubh Muhurat)कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 10 नवंबर को दोपहर 02 बजेकार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 11 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 53 मिनटउदया तिथि के अनुसार, भाई दूज का पर्व आज यानी 11 नवंबर को मनाया जा रहा है।भाई दूज के दिन तिलक करने का मुहूर्त दोपहर- 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक है।

अन्य शुभ मुहूर्तब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 से 05 बजकर 52 मिनट तकअभिजित मुहूर्त: कोई नहींविजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तकगोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 46 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तकनिशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तकसर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 38 मिनट तक

भाई दूज पर तिलक विधिएक पूजा की थाली में रोली, अक्षत (साबुत चावल), दीया, मिठाई और सूखा नारियल (गोला) रखें।भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके चौकी पर बैठाएं।बहन सबसे पहले भाई के माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाए।तिलक के बाद भाई की आरती उतारें और उसे मिठाई खिलाएं।भाई के हाथ में सूखा नारियल दें।अंत में भाई अपनी बहन को उपहार दे और उम्र में बड़े होने पर एक-दूसरे के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

जरूर करें ये उपायशाम के समय घर की दक्षिण दिशा (यमराज की दिशा) में चौमुखी (चार बत्ती वाला) दीपक जलाएं। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होने की मान्यता है।भाई दूज पर यमुना नदी में स्नान का बहुत महत्व है। अगर यह संभव न हो, तो भाई के नहाने के पानी में थोड़ा सा यमुना जल मिला दें।पूजा की थाली में 5 गोमती चक्र रखें। तिलक के बाद इन्हें लाल या पीले कपड़े में बांधकर भाई अपनी तिजोरी या पर्स में रख ले, यह आर्थिक तरक्की के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

Related Articles

Back to top button