उत्तर कोरिया। उत्तर कोरिया के तानाशाही शासक किम जोंग उन अपनी क्रूर हरकतों के के कारण दुनिया भर में मशहूर है। एकबार फिर उनकी क्रूरता की कहानी सामने आने से लोंगो में दहशत का माहौल है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे उत्तर कोरिया में कड़ा प्रतिबंध लगाने के साथ ही,नियमों को तोड़ने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान भी है। इसकी सजा मौत की भी हो सकती है।
हालांकि,किम जोंग उन के लिए लोगों को मौत की सजा देने काफी आम बात है। हाल ही में उत्तर कोरिया में एक व्यक्ति ने अपनी जान से इसलिए हाथ धोया, क्योंकि उसने कोरोना को लेकर देश में लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। किम जोंग उन को यह उल्लंघन नागवार गुजरी और उसने मौत की सजा का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। किम जोंग ने एक व्यक्ति की फायरिंग स्कॉड के हाथों जान ले ली। उसने सार्वजनिक रूप से उसे गोलियों से भुनवा दिया। जोंग उन ने अपने नागरिकों को डराने के लिए चीन सी सटी सीमा पर एंटी एयरक्राफ्ट बंदूकों को भी तैनात कर रखा है।

इन हथियारों से सीमा से लगभग एक किमी दूर किसी भी व्यक्ति को गोली मारी जा सकती है,28 नवंबर को अपनी सेना को एक व्यक्ति को कोरोना के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए सार्वजनिक रूप से गोली मरवा दिया,उस व्यक्ति ने प्रतिबंधों को तोड़ते हुए उत्तर कोरिया में चीनी सामानों की तस्करी की। जिसे सेना ने पकडत़ लिया था।