नई दिल्ली। आज 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया महापर्व है। आज ग्रहों की स्थिति-सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। यह बड़ा अच्छा योग है। शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में जनमानस के लिए सुखद योग है। राहु मिथुन राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। मंगल, गुरु और शनि मकर राशि में है। यह स्थिति ठीक नहीं है। यह जब तक बनी रहेगी तब तक बहुत सावधानी से बढ़ना पड़ेगा। फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। ये एक खराब स्थिति है। नकारात्मकता है। इस पर बहुत ध्यान देकर चलना है। लगभग जून तक यह योग बना रहेगा। इसमें थोड़ा उतार-चढ़ाव जरूर आता रहेगा।
आज का भविष्यफल
मेष-पहले से काफी सुधरी हुई है स्थिति। फिर भी मंगल के शनि के साथ होने की वजह से आपको किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना है। बहुत सावधानी से चलना है। व्यवसाय और प्रेम की स्थिति पहले से सुधरी है। कोई भी शारीरिक रिस्क न लें। बाकी सब सुधर जाएगा। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-काफी सुधार की स्थिति है लेकिन राजसत्ता पक्ष से पंगा न लें। किसी तरह का कोई रिस्क न लें। अपने और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति आगे चलकर ठीक हो जाएगी। मां काली का स्मरण करें। आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा।
मिथुन-स्थिति सुधार की ओर है। अब थोड़ा बेहतर है लेकिन रिस्क न लें। स्वास्थ्य पहले से अच्छा है। फिर भी कोई रिस्क न लें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। व्यवसायिक स्थिति आगे चलकर थोड़ी ठीक हो जाएगी। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।
कर्क-स्थिति में सुधार है। फिर भी रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम से बेहतर की ओर है। प्रेम में नजदीकियां आएंगी। व्यवसाय की चिंता छोड़कर स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सब ठीक हो जाएगा। काली या नीली वस्तुओं का दान करें। उचित रहेगा।
सिंह-शासन सत्ता वर्ग का सहयोग मिलेगा। हृदय विकार से राहत मिलेगी। फिर भी स्वास्थ्य में कोई रिस्क न लें। व्यापार की चिंता न करें। संतान पहले से बेहतर स्थिति में है। सूर्यदेव को जल दें। गणेश जी की वंदना करें।
कन्या-पहले से काफी सुधार है। स्वास्थ्य में सुधार है। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन कोई रिस्क न लें। गणेश जी की वंदना करें।

तुला-संवेदनशीलता बनी रहेगी। मूत्र से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। बाकी ठीक चल रहा है। स्वास्थ्य में कोई बड़ी परेशानी नहीं है। व्यापार की चिंता छोड़कर अपने पर ध्यान दें। धीरे-धीरे लय में आ जाएंगे। प्रेम में थोड़ी दूरी बरकरार है। शनिदेव को मानसिक रूप से प्रणाम करें।
वृश्चिक-स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा चल रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की अच्छी बातचीत हो सकती है। कोई समस्या नहीं है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कोई रिस्क न लें। लाल वस्तु पास रखें।
धनु-रिस्क लेने लायक स्थिति नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय किसी में रिस्क न लें। रुपए-पैसे कहीं निवेश न करें,यदि कोई बहुत अच्छी चीज दिखाई दे रही है तो भी बहुत सोचें-विचारें। बजरंग बली को मानसिक रूप से प्रणाम करें।
मकर-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय पर ध्यान दें। मान सम्मान पर ध्यान दें। योजनाएं बनाते रहें। लाल वस्तु दान करें। अच्छा रहेगा।
कुंभ-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी की योजना बन सकती है। अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य,व्यापार मध्यम है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-अपनी उर्जा को भुनाने की कोशिश करेंगे। घर में बैठे-बैठे भी बहुत से काम होते हैं। लॉकडाउन का पालन करते हुए ऐसे कामों पर अपना दिमाग लगाना शुरू कर दीजिए। आपके पक्ष में परिणाम आने लगेगा। भगवान शिव की अराधना करें।