आज का राशिफल
मेष- इस राशि के जातक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए यह उचित समय है। लिखने-पढ़ने, रिसर्च करने वालों, प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वालों के लिए उचित समय है। प्रेम सम्बंधों में सकारात्मक स्थिति बनती दिख रही है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आगे चलकर लाभ जरूर होगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ- गृहक्लेश से बचें, यह आपके लिए हितकर नहीं है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेमी—प्रेमिका में दूरी बनी रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। सूर्यदेव को जल देना, ताम्रपात्र दान करना अच्छा रहेगा।
मिथुन- इस राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नई येाजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक रूप से अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है और प्रेम की स्थिति में थोड़ी हो सकती है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई आर्थिक न उठाएं। जुआ, सटटा,लाटरी में पैसे न लगाएं। पारिवारिक विवाद से बचें। व्यापारिक स्थिति में कुछ सुझाव मिल सकते हैं आपको। प्रेम की स्थिति में बहुत जल्द कुछ राहत मिलेगी। बजरंग बली का पूजन करें।
सिंह-शारीरिक,व्यवसायिक और सामाजिक तीनों के लिए यह समय ठीक नहीं है। प्रेम में अभी थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। विष्णु भगवान को प्रणाम करना अच्छा रहेगा।
कन्या-राशि की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन चिंतित रहेंगे। खासकर खर्चों को लेकर। सिरदर्द की थोड़ी परेशानी हो सकती है। भगवान शिव की अराधना करें। प्रेम में दूरी हो सकती है।

तुला-कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। मन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अभी मध्यम समय चल रहा है। स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधार की ओर जाएगा। बस यूरिनरी सिस्टम की कहीं कोई दिक्कत न हो। शुगर वाले सावधान रहें। मां काली की अराधना करना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक-व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। कुछ इंतजाम होगा। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। राजनीतिक लाभ, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी सम्भव है। सूर्यदेव को जल देना अच्छा रहेगा।
धनु-भाग्यवश कोई काम बनेगा। मान-सम्मान पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम में दूरी सम्भव है। व्यापारिक दृष्टि से परेशान न हों। आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा। बजरंग बली का ध्यान करें।
मकर- अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम में अभी दूरी बनी रहेगी। लेकिन स्थिति सही रहेगी। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बहुत जल्द कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तकरार न करें। भगवान शिव की अराधना करें। सब अच्छा होगा।