मेष- अष्टम भाव के चंद्रमा अचानक कोई समस्या ला सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यवसायिक क्षेत्र में आगे चलकर स्थिति ठीक हो जाएगी। ज्यादा चिंता न करें। धीरे-धीरे अच्छे संकेत भी दिख रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी और आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। बस कोई रिस्क न लें। प्रेमी-प्रेमिका में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आगे चलकर ठीक होंगे आप। जो लोग घर में रहकर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनके लिए अच्छी स्थिति होगी। मां काली की अराधना करें।
मिथुन-रोग,ऋण,शुत्र पर भारी पड़ेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। थोड़ा डिस्टर्ब जरूर रहेंगे लेकिन कोई विपरीत स्थिति नहीं दिख रही है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति सही कही जाएगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से ठीक हो जाएंगे आप। कोई परेशानी वाली बात नहीं है। गणेश जी की वंदना करें।
कर्क-आप बहुत अच्छे निर्णय लेंगे लेकिन थोड़ा ध्यान देकर यह करिएगा। कोई नकारात्मक निर्णय न लीजिएगा। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य, व्यवसाय और प्रेम की स्थिति में सुधार शुरू हो चुका है। बहुत परेशान होने वाली बात नहीं है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह-घर में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। किसी घरेलू परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समाचार मिल सकता है आपको। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर कही जा सकती है। सूर्यदेव को जल देना न भूलें।
कन्या-उर्जा का संचार होगा। सकारात्मक, व्यवसायिक उर्जा बढ़ेगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, व्यवसाय में सुधार और प्रेम की स्थिति अच्छी दिख रही है। पीली वस्तुओं का दान करें।
तुला-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। अपनों से उलझ सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में किसी प्रकार की विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, व्यापार मध्यम है। प्रेम की स्थिति में थोड़ी दूरी, समस्या वाली बात दिखाई दे रही है। शनिदेव की अराधना करें।

वृश्चिक-भाग्यवान बने रहेंगे। भाग्यवश कोई बात बनेगी। कुछ अच्छा होने का संकेत है। स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम की स्थिति सुधार की ओर अग्रसर है। ओम नम:शिवाय का जाप करें और अच्छा होगा।
धनु-थोड़ा अकारण चिंतित रहेंगे। खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। मन व्यथित रहेगा। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम मध्यम दिख रहा है। बजरंग बली का प्रार्थना करें। हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की भी स्थिति अच्छी है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-शासन सत्ता पक्ष से कुछ लाभ मिलने की सम्भावना है। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। भाग्यवश कोई काम बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक और प्रेम की स्थिति अच्छी है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-भाग्यवश कोई काम बनेगा। किसी प्रकार के कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन धार्मिक बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार के क्षेत्र में कुछ सुअवसर प्राप्त हो सकते हैं। भगवान शिव की अराधना करें।