ज्योषिताचार्य प्रदीप ,द्विवेदी के अनुसार,ग्रहों की स्थिति – सूर्य, बुध और शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मीन राशि के चंद्रमा हैं। गुरु, शुक्र और शनि तीनों ग्रह इस समय वक्री स्थिति में हैं। इस कारण शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। यह सभी लोगों के लिए विपरीत प्रभाव वाला योग है। बहुत ही अपना ध्यान रखिए। शारीरिक और मानसिक स्थिति का बहुत ध्यान रखिए। वित्तीय स्थिति के बारे में बहुत मत सोचिए। धीरे-धीरे यह स्थिति ठीक हो जाएगी।
राशिफल-
मेष-काल्पनिक परेशानियों से परेशान रहेंगे। जितनी तकलीफ है नहीं उससे ज्यादा परेशानियों को सोचकर आप परेशान रहेंगे। खर्च की थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है। शारीरिक स्थिति लगभग ठीक है आपकी। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति भी बहुत खराब नहीं कही जाएगी। धैर्य के साथ चलें। चीजों को बढ़ाचढ़ा कर न सोचें। सब अच्छा होगा। भगवान शिव की अराधना करें।
वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। सबकुछ ठीक स्थ्िाति होगी। बस शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। लग्नेश के वक्री होने के चलते आपको थोड़ी समस्या रहेगी। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति मध्यम से अच्छे की तरफ जाएगी। शनिदेव की मानसिक तौर पर अराधना करें।
मिथुन-शारीरिक, मानसिक, प्रेम, व्यापार सब मध्यम है। थोड़ा बचकर चलें। आगे चलकर सारी स्थिति ठीक हो जाएगी। अभी केवल शारीरिक और मानसिक स्थिति पर काम करें। मां काली की मानसिक तौर पर अराधना करें। सब अच्छा होगा।
कर्क-भाग्यवश कुछ अच्छा होगा। चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। बचकर पार करें लेकिन कोई बहुत परेशान होने वाली स्थिति नहीं है। मानसिक स्थिति सुधार की ओर जाएगी। शारीरिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। प्रेम की स्थिति अभी थोड़ी तू-तू, मैं-मैं में चल रही है। ठीक हो जाएगा सब। धैर्य के साथ काम करें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह-भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी टाल दें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। कुछ रिसर्च करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। भावुक बने रहेंगे तो प्रेम में भी तू-तू मैं-मैं के संकेत रहेंगे। शारीरिक स्थिति ठीक है। व्यापारिक स्थिति भी थोड़ा सुधार की ओर जा रही है। लाल वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
कन्या-थोड़ा बचकर पार करें। व्यापार के क्षेत्र में अच्छी स्थिति दिख रही है। कुछ अच्छा होने वाला है। शादी तय हो सकती है। मध्यम से बेहतर की ओर हैं आप। बहुत ज्यादा भाग्य पर भरोसा नहीं करिएगा। अंदर भी बैठे हैं तो भी आप कुछ करते रहें। सोचते रहें। गणेश जी की वंदना करें।

तुला-मन परेशान रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है।थोड़ा बचकर पार करें। शनिदेव की अराधना करें। सब अच्छा होगा। प्रेम में कोई रिस्क न लें। किसी भी तरह भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी चीज को तूल न दें। शनिदेव की अराधना आपके लिए अच्छी रहेगी।
वृश्चिक-स्थिति ठीक है। लेकिन अभी कल्पना में जाकर कुछ सोचकर निर्णय न लें। जो सामने दिख रहा है उसी बात को मानिएगा। प्रेम में थोड़ी तकरार हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर होंगे। शारीरिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-शारीरिक, व्यापारिक और प्रेम की स्थिति ठीक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कम है। कोई रिस्क लेने लायक नहीं है। थोड़ा बचकर चलें।पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु की अराधना करें।
मकर-शनि के वक्री होने के चलते परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। व्यापारिक और प्रेम की स्थिति भी ठीक नहीं है। कुल मिलाकर मध्यम स्थिति आपकी चल रही है। शनिदेव की अराधना करें।
कुंभ-लग्नेश के वक्री होने की वजह से चीजें खराब हैं। किसी भी तरह से कोई रिस्क न लें। भाग्य पर भरोसा न करें। निर्णय आपका सही रहेगा। कर्मठ बने रहेंगे। प्रेम की स्थिति भी करीब-करीब ठीक है। शनिदेव की अराधना करें।
मीन-शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है क्योंकि लग्नेश आपके भी वक्री हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं है। किसी भी प्रकार से रिस्क न लें। प्रेम में समीपता रहेगी। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर नरम-गरम चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करें। अच्छा होगा।