दैनिक राशिफल
मेष- इस राशि के जातक आज भाग्यवान रहेंगे। परिस्थितियां लगातार अनुकूल होती जा रही हैं। शारीरिक, मानसिक और व्यवसायिक स्थिति अच्छी होती जा रही है। आपका अलग रूप दिखाई देने लगेगा। हर दृष्टिकोण से अच्छा है। भगवान सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ- आपके लिए बहुत अच्छा समय है। शुक्र और बुध का आपके लग्न में मिलन से बहुत अच्छी स्थिति है आपकी। मानसिक,शारीरिक, आर्थिक और प्रेम सब परवान चढ़ रहा है। हरी वस्तु पास रखें सब अच्छा होगा।
मिथुन-लग्नेश का द्वादश भाव में आना थोड़ा शारीरिक दुर्बलता को दर्शाएगा। शारीरिक स्थिति पर ध्यान रखें। प्रेम में अभी थोड़ी दूरी जरूर बनी रहेगी। व्यवसायिक तौर पर भी चीजें बहुत अच्छी नहीं दिख रहीं। थोड़ा बचकर पार करें। हरी वस्तु पास रखें और मां काली की अराधना करें।
कर्क-आज के दिन आपको रोग-ब्याधि सताएगी। छोटी-मोटी चीजों को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं। व्यवसायिक स्थिति थोड़ी-बहुत सही कही जाएगी। थोड़ा नरम-गरम सा बना रहेगा। बचकर पार करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह-बच्चों की सेहत को लेकर तनवा हो सकता है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यवसायिक स्थिति मध्यम है।शारीरिक स्थिति ठीक है। भगवान सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-घर में कलह हो सकती है। सीने में विकार हो रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला- पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। पहले से अच्छा समय है। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। शारीरिक स्थिति मध्यम बनी रहेगी। प्रेम की स्थिति में दूरी सम्भव है। मां काली की अराधना करें।
वृश्चिक-आंखों में चोट लग सकती है। मुख विकार हो सकता है। घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कुटुम्बीजनों से उलझने के संकेत हैं। शारीरिक स्थिति मध्यम से बेहतर, प्रेम की स्थिति मध्यम चल रही है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- आर्थिक और शारीरिक स्थिति में बहुत उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम की स्थिति बेहतर रहेगी। बजरंग बली का पाठ करना उनका स्मरण करना बहुत अच्छा रहेगा, आपके लिए।
मकर- रुपए-पैसे को लेकर परेशान हो सकते हैं। बाकी स्वास्थ्य बहुत ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम की स्थिति ठीक कही जाएगी। व्यापारिक स्थिति भी पहले से बेहतर है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-रुका धन वापस मिलेगा और आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शारीरिक स्थिति पर ध्यान देकर चलें। प्रेम की स्थिति ठीक है।
मीन- राजनीतिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। शारीरिक स्थिति अभी मध्यम दिख रही है। पीली वस्तु पास रखें। हनुमान जी का ध्यान करें।