दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर सीएम आतिशी का बीजेपी पर निशाना, क़ानून व्यवस्था पर भी उठाया सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रदूषण के लिए भजपा जिम्मेदार है। इसको लेकर उन्होंने एक प्रेस कॉफ्रेंस की,​ जिसमें आप नेता सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। मुख्यंत्री ने कहा, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके साथ ही यमुना में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

आज मैं दिल्लीवालों को बताना चाहूँगी कि दिल्ली के हवा और पानी में प्रदूषण बढ़ने का असली कारण BJP की गंदी राजनीति है। एक तरफ़ पंजाब में AAP सरकार के प्रयासों से पराली जलने की घटनायें काफ़ी कम हुई हैं। यह बात ख़ुद केंद्र की BJP सरकार मानती है। पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद से पराली जलने की घटनायें आधी हो गईं तो वहीं BJP शासित हरियाणा और यूपी में पराली जलने की घटनायें बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, हरियाणा की तरफ़ से Industry का 165 mgd प्रदूषित पानी यमुना जी में छोड़ा जाता है। वहीं यूपी सरकार भी 55 mgd प्रदूषित पानी यमुना जी में छोड़ती है। हमारी सरकार इस झाग को ख़त्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। आज से ही Silicon Based Food Grade Defoamer का छिड़काव कराया जाएगा, जिससे यह झाग ख़त्म हो जाएगी।

इसके साथ ही सीएम आतिशी ने कहा, दिल्ली की क़ानून व्यवस्था केंद्र की बीजेपी सरकार के हाथों में है लेकिन वह नाकाम साबित हो रही है। दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सरेआम लोगों की हत्याएं हो रही हैं। लूटमार और वसूली की घटनायें बढ़ती जा रही हैं। आज तो बम ब्लास्ट हो गया। BJP अपनी सारी ताक़त दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोकने में लगा रही है। वह अपना काम नहीं कर रही है।

Related Articles

Back to top button