आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों से भी संवाद कर उनके कार्यों से जुड़ी जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। वहीं, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किट वितरित की गई। इसके साथ ही 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के जरिए मातृ एवं बाल स्वास्थ्य के साथ पोषण से जुड़े विषयों पर भी विशेष जोर दिया गया। धामी ने कहा कि माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड में कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे और हर बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारयुक्त वातावरण मिले।

Related Articles

Back to top button