सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरा, कहा-यह अत्यंत शर्मनाक, इन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान से सियासी पारा बढ़ गया। सैम पित्रोदा के बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। हालांकि, इस बयान के देने के बाद सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये कांग्रेस के बुद्घिदाता हैं। कांग्रेस ने देश को 1947 में बांटा। इसके बाद वो जाति, धर्म और भाषा के नाम पर देश को बांटते रहे हैं। कांग्रेस को इस बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस ने खुद को इससे अलग कर लिया और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया।

बता दें कि बुधवार को सैम पित्रोदा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की तुलना विदेशियों से कर रहे हैं। पूर्व के लोगों को उन्होंने चीनी, दक्षिण के निवासियों को अफ्रीकी और पश्चिम के लोगों को अरब जैसा दिखने वाला बताया। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी नाराजगी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button