Delhi Elections 2025: दिल्ली में चुनाव की तारीख का एलान, पांच फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीख का एलान किया। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें पर एक चरण में चुनाव होगा। इसके लिए पांच फरवरी को मतदान होगा, जबकि आठ फरवरी को मतगणना होगी।

EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं
मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।

एजेंट के सामने सील की जाती हैं ईवीएम
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, एजेंट के सामने ईवीएम सील की जाती हैं। एजेंट के सामने ईवीएम में चुनाव चिन्ह डाले जाते हैं। सात से आठ दिन पहले चुनाव चिन्ह डाले जाते हैं। हर दल को इसकी जानकारी दी जाती है। ईवीएम की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। ईवीएम में अवैध वोट की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button