मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी और रणधीर कपूर की बेटी एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। ऐसे में कपूर खानदान में खुशियां मनाई जा रही हैं। सभी सेलिब्रेशन के मूड में हैं। पहले की तरह इस प्रेग्नेंसी को भी करीना कपूर खान एंजॉय कर रही हैं। बेबी बंप के साथ कई बार स्पॉट की जा चुकी हैं। करीना और सैफ के घर दूसरा नन्हा मेहमान साल 2021 में आएगा। रणधीर कपूर चौथी बार नाना बनेंगे। करीना कपूर के लड़की हो या लड़का, रणधीर चाहते हैं कि बच्चा हेल्दी हो।
एक अखबार को दिए गये इन्टरव्यू में रणधीर ने कहा कपूर परिवार में बच्चे के जेंडर से कोई लेना-देना नहीं। हम बच्चा हेल्दी चाहते हैं कि वह हेल्दी हो। खुश हो। और मैं आपको बता दूं कि पूरा खानदान बस यही उम्मीद और दुआ कर रहा है। इससे पहले रणधीर कपूर ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा था कि तैमूर अली खान खेलने के लिए कोई भाई या बहन चाहते हैं और वह अब आने वाला है।

अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा था, ‘तैमूर अपने भाई या बहन के आने के लिए तैयार है’। तैमूर की तारीफ में करीना ने कहा था, ‘वह अपनी उम्र से ज्यादा समझदार है। हमने कभी उसे बच्चों की तरह ट्रीट नहीं किया। हम उसे एक बड़े शख्स की तरह ही ट्रीट करते हैं। वह समझदार है इसलिए वह अपने भाई या बहन के लिए तैयार है।’