नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी ने गोवा में वेकेशन एंजाॅय कर रही है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अजय देवगन और तब्बू के लोकप्रिय गाने एक लड़की है पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रियांए दे रहे हैं। जल्द फिल्म आई मिलन की रात में प्रियंका रेवड़ी दिखायी देगीं।
इस फिल्म में उनके अलावा दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर की भी अहम भूमिका होगी। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फिल्म पवन पुत्र में भी प्रियंका की भूमिका की जमकर तारीफ की गयी थी। इस फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया था। हाल ही में प्रियंका ने अपने हॉलिडे की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें एक सफेद टी-शर्ट और नीले रंग की डेनिम शॉर्ट पैंट पहने हुए देखा जा सकता हैं।
