नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में काफी खुलकर बात करती हैं। हाॅल ही उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज हो चुकी है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह और उनके पति निक जोनस अपनी शादी से पहले किये गये एक वायदे को हमेशा निभाते हैं और उन्होंने विवाह भी इसी शर्त पर किया था। जिसका पालन दोनों करते हैं।
उन्होंने बताया कि हम दोनों ने यह तय किया था कि हर काम के दौरान कहीं भी रह रहे हों, लेकिन हर तीसरे हफ्ते में जरूर मिलेंगे और इसी लिए हम हर महीने में कुछ दिनों के लिए एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। प्रियंका ने कहा कि इसके लिए हमारी टीम भी सहयोग करती है और वह हमारे मिलने की तारीखों को तय करती है। प्रियंका जल्द अपनी ऑटोबायोग्राफी अनफिनिश्ड भी रिलीज करने वाली हैं।
