नई दिल्ली। बेसन से यूं तो कई तरह की रेसिपी बनायी जाती है। लेकिन यदि आपको कुुछ मीठा खाना का मन हो तो आप बेसन का हलवा भी ट्राई कर सकती हैं। आईए जानते है बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी।
बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री
बेसन एक कप
चीनी आधा कप
घी आवश्यकतानुसार
काजू चार कटे हुए
किशमिश एक चम्मच
इलाइची पाउडर आधा छोटा चम्मच

बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी
बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में बेसन को हल्का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें घी और चीनी मिलाकर अच्छे से चलाएं। अब पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। जब यह गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें। अब इसमें इलायची पाउडर, काजू और किशमिश डालकर चलायें। गर्मागर्म बेसन का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है।