नई दिल्ली। मसालों का घटक जायफल जिसे अंग्रेजी में नटमेग कहते हैं, वो स्वाद ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। जायफल कई चमत्कारी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जायफल त्वचा और सेहत से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान करता है। आज हम आपको जायफल से संबंधित कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
जायफल के घरेलू नुस्खे
पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए 1 चम्मच जायफल पाउडर, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद को मिलाकर अपनी स्किन पर लगाएं। सूखने के बाद साफ पानी से धों लें।
सर्दी लगने पर एक गिलास दूध के साथ एक चुटकी जायफल पाउडर लेने से सर्दी का शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
डिलीवरी के बाद अगर किसी महिला को लगातार कमर में दर्द की शिकायत बनी हुई है तो घिसे हुए जायफल को पानी में मिलाकर कमर पर सुबह और शाम लगाने से आराम मिलता है।

जायफल के लाभ बच्चों की खांसी और जुकाम को दूर करने में भी मिलता है। इसके लिए जायफल के पाउडर और सोंठ को बराबर मात्रा में गाय के घी में मिलाकर बच्चे को सुबह और शाम चटायें, तुरंत आराम मिलेगा।
कीड़ा लगने की वजह से अगर दांत में दर्द हो रहा है तो जायफल के तेल को थोड़ी रुई में लेकर कीड़े लगे दांतों के नीचे 2 से 3 घंटे रख दें। इससे कीड़ा मर जाएगां
रात में नींद नहीं आती तो एक चुटकी जायफल के पाउडर में थोड़ा शहद मिलाकर सोने से 20 मिनट पहले लें।