नई दिल्ली। आज की भागमभाग भरी जिंदगी में चिंता और तनाव जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं। इसके पीछे पारिवारिक समस्यादएं और काम का दबाव समेत कई कारण होते हैं। इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए आप अपने शरीर के कुछ हिस्सोंा की मसाज कर या उन्हें दबा सकते हैं। इसके अलावा कुछ देर आराम करने से भी आपको राहत मिलेगी। एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।
मनोवैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में यह खुलासा हुआ कि मालिश करने के महज दस मिनट बाद तनाव से ग्रस्त लोगों ने खुद को बहुत आरामदायक स्थिति में पाया। उन्होंने काफी शांति और राहत महसूस की। यहां तक कि साधारण विश्राम के दस मिनट बाद भी काफी हद तक बेहतर महसूस किया।
यह अल्पकालिक उपचार शरीर के पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम के लिए मददगार साबित होता है। यह इंसान के मनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्तर पर तनाव को कम कर सकते हैं। तनाव हमारे सेहत को नुकसान पहुंचाता है और कई बीमारियों को जन्म देता है।

ऐसे में कुछ देर आराम करके और मालिश के जरिए इससे निजात पाया जा सकता है। न्यूरोसाइकोलॉजी लैब के प्रमुख और कोन्स्टैंज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेन्स प्रुसेनर ने कहा कि तनाव के नकारात्मक प्रभावों पर काबू पाने के लिए विश्राम सबसे महत्वपूर्ण है। हमें इसकी अहमियत को समझना होगा।