एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार देश के लिए हानिकारक, इसे हटाना जरूरी है: उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली। ​लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी इंडिया गठबंधन की आज महारैली रामलीला मैदान में हो रही है। इसमें सभी ​प्रमुख विपक्षी नेता पहुंचे हैं। विपक्षी नेताओं ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उद्धव ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, ऐसी सरकार जो किसानों को आतंकी मानती है, उन्हें दिल्ली आने से रोकती है, ऐसी सरकार को दिल्ली में आने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार देश के लिए हानिकारक है। इसे हटाना जरूरी है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब उनका (बीजेपी का) सपना 400 (सीटें) पार करने का है। अब समय आ गया है कि एक पार्टी और एक व्यक्ति का सरकार को जाना होगा। हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं हैं, हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। भाजपा ने उन लोगों को धोया, जिन पर उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया और उन्हें साफ कर दिया। कैसे भ्रष्टाचारियों से भरी पार्टी सरकार चला रही है? ऐसी पार्टी यानी भाजपा इस रैली को ठगों की रैली कह रही है।

जनता को अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा: कल्पना
वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) नेता और पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है…आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है… इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है… आपको(जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा”

Related Articles

Back to top button