Haryana Election Result: हरियाणा में प्रचंड बहुमत से एक बार फिर भाजपा की सरकार, कांग्रेस को लगा झटका

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। ये लगातार तीसरी बार है जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। हालांकि, एग्जिट पोल में इसके विपरित नतीजे दिखाए जा रहे थे और उसमें कांग्रेस की सरकार बन रही थी। अब एक बार फिर नायब सिंह सैनी हरियाणा में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता को मैं दिल से प्रणाम करता हूं, उनका दिल से धन्यवाद करता हूं कि हरियाणा के किसान, गरीब, महिलाओं, युवाओं ने भाजपा के कामों के ऊपर तीसरी बार मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं…ये सारा काम प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व से ही हम आगे बढ़ रहे हैं… पीएम मोदी ने मुझे आशीर्वाद दिया है।”

इसके साथ ही, भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, “यह भाजपा की नीतियों की जीत है और प्रधानमंत्री मोदी जो देश को तेजी से आगे ले जाना चाहते हैं, यह उसकी जीत है। लोगों के विश्वास की जीत है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही थी लेकिन जनता ने उनकी बात को नकारा…सरकार की जो काम करने की नीतियां हैं, जो उपलब्धियां हैं उसे जनता ने स्वीकार किया। यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड बना है क्योंकि हरियाणा में किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है।

कांग्रेस के चुनावी मुद्दे ‘किसान, जवान और पहलवान’ पर उन्होंने कहा, “मुद्दा ये था कि हमने(भाजपा) जितना किसान, जवान और पहलवान के लिए किया है वो कांग्रेस कर ही नहीं सकती थी और यह जनता को पता है। वो लोग किसी भी प्रकार की बात करें लेकिन जनता को केवल सही बात ही पसंद आएगी… कांग्रेस के भ्रम में जनता नहीं आई है… जनता ने हमारे कामों और पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। मैं इसका श्रेय जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को देता हूं।

Related Articles

Back to top button