Holi song: अरविंद अकेला कल्लू के होली गीत ने मचाया धमाल

Holi song: होली की खुमारी लोगों पर धीरे धीरे चढ़ने लगी है। रंग के साथ ही होली के गीत भी लोग खूब सून रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के उभरते स्टार अरविंद अकेला कल्लू का एक होली गीत खूब धमाल मचा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘देवरू फुचुर फुचुर 2’ रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है।

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘देवरू फुचुर फुचुर 2’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को अरविंद संग शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने में दोनों की मधुर अवाज ने जान डाल दी है। वहीं, ‘देवरू फुचुर फुचुर 2’ गाने में अरविंद संग भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता मेहरा नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने ठुमकों और लटकों-झटकों से धमाल मचा दिया है। अब इस गाने को सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button