IND vs ESP Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक

IND vs ESP Hockey: हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। 52 साल बाद भारतीय टीम ने लगातार दो ओलंपिक में पदक अपने नाम किया है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी टीम कांस्य लाने में सफल रही थी। भारत ने पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता।

इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा। वहीं स्पेन के लिए मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल किया। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया। भारत के गोलकीपर के लिए ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था। खिलाड़ियों ने श्रीजेश को ये जीत समर्पित की है।

Related Articles

Back to top button