इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगी…बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान आज समाप्त हो गया है। इन सबके बीच इंडिया गठबंधन के नेताओं की आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में आगमी चुनाव नतीजों को लेकर रणनीति बनी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉफ्रेंस की।

इस दौरा मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, INDIA गठबंधन की करीब ढाई घंटे तक बैठक चली।
इस बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हमें मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि, इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण यानी सातवें चरण के लिए वोटिंग लगभग समाप्त हो गयी है। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। चुनाव के नतीजों से पहले दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में ​इंडिया गठबंधन के सभी नेता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। बैठक में चुनाव नतीजों को लेकर रणनीति बन रही है।

बता दें कि, इंडिया गठंधन की इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP नेता शरद पवार, जीतेन्द्र अव्हाड, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्डा, डीएमके से टी. आर. बालू, RJD से तेजस्वी यादव और संजय यादव, JMM से चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, CPI से डी. राजा, CPI(M) से सीताराम येचुरी, शिवसेना (उद्धव गुट) से अनिल देसाई, CPI (ML) से दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई (एमएल) और बिहार की VIP पार्टी से मुकेश सहनी इस बैठक में मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button