प्रत्येक अधिकारी कि जिम्मेदारी है वह जनता की समस्याया को सुने और उसका निस्तारण करें: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त हि​दायत दी है। उन्होंने कहा कि, अधिकारी जनता की समस्या को सुने और उसका समाधान करें। दरअसल, मुख्यमंत्री खुद जनता दरबार में आए लोगों की समस्यों को सुन रहे हैं और उसका समाधान कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसमें कहा कि, सरकार के प्रत्येक अधिकारी कि जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याएं और उनकी अपेक्षाएं सुनें तथा एक तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। उन्हें लटकाएं नहीं, समाधान दें। कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। आम आदमी का विश्वास जीतें।

इसके साथ ही कहा, फील्ड में तैनात अधिकारियों को सीएयूजी फोन जनता के लिए दिए गए हैं। इसे 24*7 चालू रखें। हर अधिकारी स्वमं फोन रिसीव करे। जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं समस्याओं को सुने। मेरिट के आधार पर उसका निस्तारण करें।

Related Articles

Back to top button