भाजपा में शामिल हो सकते हैं कमनालाथ, छिंदवाड़ा के कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली हुए रवाना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हाल के दिनों में पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कमलनाथ को लेकर अटकलें तेज हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि, कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, कमलनाथ ने छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं।

ऐसे में अब मध्य प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। दिल्ली में शनिवार से भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली में हैं। कहा जा रहा है कि, दिल्ली पहुंचने के बाद कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

समर्थकों के साथ की बैठक
मीडिया रिपोर्ट की माने तो छिंदवाड़ा में कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ ने एक दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ बैठक की है। इस बैठक में भाजपा के साथ जाने पर बात विचार किया गया है। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को बल मिल गया है। कहा जा रहा है कि, पूर्व मुख्यमंत्री ने जिन नेताओं से बात की है, उनमें गोविंद राय, विश्वनाथ ओकटे, दीपक सक्सेना और सुनील जायसवाल के साथ-साथ अरुणोदय चौबे और रामू टेकाम एवं अऩ्य नेता शामिल थे। इन नेताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा के बाद अटकलों का बाजार गरमा गया है कि कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button