केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा-वो बन चुके हैं कांग्रेस का मोहरा, भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी। दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा कि, मैंने सुना है कि (केशव प्रसाद) मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड है।

अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव जी भाजपा को लेकर ग़लतफ़हमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने, अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें। भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा, खिलता रहेगा।

बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मेरे पास पूरी फाइल है, बीजेपी के लोग ही कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं। 10 साल रह कर इन्होंने हर व्यवस्था, हर विभाग बर्बाद कर दिया। मैंने सुना है कि (केशव प्रसाद) मौर्य जी ‘मोहरा’ हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड है। बताइए क्या सरकार ऐसे चलेगी? यूपी ऐसे नहीं चलेगी। उन्होंने यूपी के लोगों को धोखा दिया है।

Related Articles

Back to top button