लालू यादव आपको लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं…राजद और कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी

Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के बेगूसराय में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बिहार में लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के शासनकाल में अराजकता चरम पर थी, आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ रहा था, गुंडागर्दी चरम पर थी। लालू यादव आपको लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं…हमें डिजिटल युग में जाना है। हमें ‘नए भारत का नया बिहार’ बनाना है और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है।

साथ ही कहा, जब ‘मजबूत’ सरकार होती है तो दुश्मन अपनी औकात में रहते हैं। जब ‘मजबूर’ सरकार होती है तो आतंकवाद सर चढ़कर बोलता है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश में एक ‘मजबूत सरकार’ है। कांग्रेस और RJD का गठबंधन भारत के विभाजन की नींव तैयार कर रहा है…उनकी साजिश को सफल नहीं होने देना है।

Related Articles

Back to top button