असुरक्षित यौन संबंधों से घातक बीमारियां हो सकती है, लेकिन इस पर अमल कम ही लोग करते हैं। सेक्स के दौरान, सेक्स से पहले प्रीकॉन्शंस बरतकर आप अपने पार्टनर और सेक्स लाइफ को सुखी बना सकते हैं।

- असुरक्षित यौन संबंधों से सबसे अधिक एचआईवी एड्स का खतरा रहता है लेकिन इसके अलावा और भी कई ऐसी बीमारियां है जो असुरक्षित सेक्स के कारण हो सकती हैं।
- असुरक्षित यौन संबंधों से आर्थराइटिस, मेमरी लॉस, हार्ट डिज़ीज़, हेपेटाइटिस, आंखों में जलन और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारियां होने की आशंका भी रहती है।
- ऐसे संबंधों से पनपने वाली ये बीमारी प्रभावित व्यक्ति के ब्लड,सीमन इत्यादि से होने की आशंका अधिक रहती है।
- यह बीमारियां किसी भी उम्र में हो सकती हैं, जरूरी नहीं कि वह सिर्फ युवतियों या फिर पुरूषों में हो।
- जीवाणु जनित रोग क्लैमायडिया रोग भी असुरक्षित यौन संबंधों से ही होता है। गर्भावस्था के दौरान ये रोग होने से होने वाले बच्चे में भी यह रोग फैल सकता है।
बीमारियों के कारण :
- एक से ज्यादा साथी फिर चाहे वह महिला हो या पुरूष के साथ संबंध बनाने से संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
- बाहर की महिलाओं या पुरूषों से संपर्क बनाने से भी संक्रमण की संभावना रहती है।
- सामूहिक रूप से सेक्स करना यानी एक ग्रुप में आपस में एक-दूसरे के साथ सेक्स करना भी असुरक्षित यौन संबंधों के अंतर्गत शामिल है।
- पुरूष या महिला में से किसी को यौन संबंधी इंफेक्शन होने से भी संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
- बहुत अधिक कंट्रासेप्टिक पिल्स का सेवन, पहली बार सेक्स के दौरान कंडोम का सेवन न करना असुरक्षित यौन संबंधों के अंतर्गत आता है माहवारी के दौरान सेक्स करने से संक्रमण की संभावना बढ जाती है।
- ओरल सेक्स से भी इंफेक्शन होने का खतरा लगातार बरकरार रहता है। इसीलिए ओरल सेक्स में साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।