नई दिल्ली। कई बार आपने देखा होगा कि हमारे बुजुर्ग सुबह खुली हवा में जाकर गहरी सांस लेेते हैं। आयुर्वेद और योग के विशेषज्ञ मानते हैं कि इस अभ्यास से लिम्फ सिस्टम को क्लीन करके कोई भी व्यक्ति अपने अंदर नेचुरल इम्यूनिटी (Immunity) को पैदा कर सकता है।
दरअसल, जब हमारा ह्रदय खून को पम्प करता है उसमें दो चीजें पाई जाती हैं। एक ऑक्सीजन व दूसरा न्यूट्रिएंट्स यानि खाद्य तत्व जिसे खाकर हमारे सेल्स मजबूत रहते हैं। दूसरा ऑक्सीजन जिससे सेल्स जीवित रहते है। यह खून ऑक्सीजन व न्यूट्रिएंट्स को लेकर जाता है जहां लिम्फ है । यहां आकर ऑक्सीजन व न्यूट्रिएंट्स को डिफ्यूज्ड हो जाते है।
इस वातावरण में आकर सेल्स न्यूट्रिएंट्स व ऑक्सीजन से सम्बन्ध बनाता है जो उसके लिए बनी है। सेल ऑक्सीजन भी लेता है व न्यूट्रिएंट्स भी लेता है। न्यूट्रिएंट्स से सेल स्ट्रॉग रहता है और ऑक्सीजन से सेल जीवित रहता है।

इसे ऐसे समझा जा सकता है जिस प्रकार पेट भरने के लिए हम भोजन करते है फिर भोजन के अवशेष को अगली सुबह एक्स्क्रेट कर देते है इसी प्रकार सेल ऑक्सीजन व न्यूट्रिएंट्स ग्रहण करता है और टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है।