Lok sabha election 2024: बिहार में महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, राजद ने अपने कोटे से वीआईपी को दी तीन सीटें

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फार्मूला बदल गया है। सन ऑफ़ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा बन गई है। वीआईपी के महागठबंधन में शमिल होने के बाद राजद ने अपने कोटे से तीन सीटें दी हैं।

राजद अब 26 के बदले 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वीआईपी को गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर सीट राजद कोटे से दी गई है। शुक्रवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा की। साथ ही आगे विधानसभा चुनाव में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने कहा कि आप जो देख रहे हैं, वह भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण चित्र है। राजनीतिक तौर पर काफी मजबूत और भविष्य के गठबंधन को लेकर मुकेश सहनी आए हैं। हम इनका स्वागत करते हैं। भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन बिहार के विधानसभा के लिए भी है। विधानसभा के चुनाव में भी हमलोग इनका सम्मान करेंगे।

Related Articles

Back to top button