![](https://khabardekho.com/wp-content/uploads/2024/02/shiv-pal-yadav.jpg)
Lok Sabha Elections 2023: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। सपा ने अपनी तीसरी लिस्ट में पांच प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। इसमें शिवपाल यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, पहली लिस्ट में यहां से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था।
![](https://khabardekho.com/wp-content/uploads/2024/02/samajwadi-1.jpg)
वहीं, कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत, वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल और बागपत से मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ और कन्नौज सीट का प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में अब धर्मेंद्र यादव के आजमगढ़ या फिर कन्नौज से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गयीं हैं।