Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान, इन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। गठबंधन के बाद कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 सीटें मिली हैं, जबकि 63 सीटों पर सपा और इंडिया गठबंधन दल के नेता चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे।

इस मौके पर सपा के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं।

कांग्रेस इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button