Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को बड़ा झटका, हिसार से सांसद बृजेंद्र चौधरी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के हिसार से सांसद बृजेंद्र चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि, अब वो कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है।

वहीं, भाजपा से इस्तीफे के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बेटे बृजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उनसे मुलाकात की है। इससे उनके पार्टी में शामिल होने की बात हो रही है। कहा जा रहा है कि, चौधरी बीरेंद्र सिंह भी भाजपा को छोड़ सकते हैं।

बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह ने अपने बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिलाया था। जानकारी के अनुसार बृजेंद्र सिंह भाजपा की टिकट कटने की संभावना मानी जा रही थी। जजपा के साथ गठबंधन जारी रखने पर बीरेंद्र और बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ने का एलान किया था। भाजपा ने जजपा को एनडीए में शामिल किया है। भाजपा ने हरियाणा में जजपा के साथ सीट को लेकर कोई एलान नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button