
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मुकेबाज और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। विजेंदर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जॉइन की थी और साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2024 में कांग्रेस उन्हें मथुरा से चुनाव लड़ाने जा रही थी। इससे पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।
जानें कौन हैं विजेंदर सिंह
बॉक्सर विजेंदर कुमार ने देश को ओलपिंक में बॉक्सिंग में पहला पदक जिताया था। विजेंदर सिंह का जन्म 29 अक्टूबर, 1985 को हरियाणा के भिवानी में हुआ। पिता नाम महिपाल सिंह बेनीवाल है। जो हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर रहे। उनकी मां गृहणी हैं। विजेंद्र बेहद निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े हैं। विजेंद्र सिंह ने अपनी शुरुआती पढाई भिवानी से ही पूरी की है। उन्होंने भिवानी के कॉलेज से स्नातक की पढाई की। विजेंद्र सिंह को कॉलेज के दिनों से ही मुक्केबाजी और कुश्ती का शौक था, वह इसकी प्रैक्टिस भिवानी बॉक्सिंग क्लब में करते थे। उन्होंने कोचिंग का प्रशिक्षण भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से लिया हैं।