Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना में पीएम मोदी ने कहा-देश ने घोषणा कर दी है-अबकी बार 400 पार

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के नागरकुर्नूल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज देश में 2024 के चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। TV वाले बता रहे हैं कि अब से कुछ ही देर बाद दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। लेकिन तारीखों के औपचारिक ऐलान के पहले ही देश की जनता ने, देश ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। देश ने घोषणा कर दी है-अबकी बार 400 पार!

इसके साथ ही कहा, कांग्रेस और BRS ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर कर दिया है। और अब तो यहां कांग्रेस के पंजे का कब्जा हो गया है। पहले BRS की महालूट और अब कांग्रेस की बुरी नजर! ये वैसे ही हालत है, जैसे कि कुएं से निकले-खाई में गिरे। कांग्रेस के लिए तो पूरे राज्य को तबाह करने के लिए 5 साल भी बहुत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने दशकों तक देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन, गरीब के जीवन में कोई बदलाव आया क्या? कांग्रेस ने SC, ST, OBC को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। लेकिन, समाज के हालात सुधरे क्या? बदलाव तब आया, जब देश ने मोदी को पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद दिया। क्योंकि, बदलाव की एक ही गारंटी है। मोदी की गारंटी।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, BRS भी कांग्रेस के ही नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है। KCR तो कहते हैं कि भारत को नए संविधान की जरूरत है। क्या ये बाबा साहब डॉ. अंबेडकर को अपमानित करने का कृत्य नहीं है? KCR ने दलित बंधु योजना से दलितों को धोखा दिया।

Related Articles

Back to top button