Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी बोलीं-देश की जनता BJP के लोकतंत्र-विरोधी मंसूबे कभी पूरा होने नहीं देगी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस लगातार इनकम टैक्स की नोटिस और बैंक खाते को सीज किए जाने का विरोध कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं की तरफ से भाजपा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। अब प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर​ लिखा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर 3567 करोड़ का जुर्माना क्यों?
कांग्रेस पर आरोप क्या है-1994-95 में, फिर 2014-15 व 2016-17 आदि में पार्टी के खाते में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कुछ रुपये कैश में जमा कराए थे जिसकी एक-एक जानकारी पहले ही इनकम टैक्स विभाग को साझा की जा चुकी थी। मगर सरकार कांग्रेस पर जनकारी न देने का मनमाना आरोप थोप रही है।

इसके साथ ही लिखा कि, कांग्रेस को सजा क्या मिली-कांग्रेस के खाते से इनकम टैक्स विभाग ने 135 करोड़ निकाल लिए, पार्टी पर 3567 करोड़ का जुर्माने का नोटिस और कांग्रेस के बैंक खाते बंद कर दिये गये। अब एक दूसरा सच देखिए- BJP के पैसों का जो हिसाब-किताब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद है, उसके मुताबिक, 2017-18 में 1297 लोगों ने बिना नाम-पते के, बिना पूरी जानकारी के BJP को 42 करोड़ रुपये दिए हैं। BJP की इस बेनामी 42 करोड़ रुपये की आय पर इनकम टैक्स विभाग को न कोई आपत्ति है, न कोई कार्रवाई हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, राजनीतिक दलों के पैसों के हिसाब-किताब के नियमों का जो उल्लंघन बीजेपी ने किया है, उसके लिए उनपर 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना बनता है। लेकिन उस पर चूँ की आवाज भी नहीं उठती। जो नियम कांग्रेस पर लागू किया जा रहा है वही नियम BJP पर क्यों लागू नहीं होता? दरअसल, चुनाव के समय यह एकतरफा कार्रवाई हमें और 140 करोड़ भारतवासियों की आवाज कमजोर करने के लिए की जा रही है। हम दोगुनी ताकत से लड़ेंगे। देश की जनता BJP के लोकतंत्र-विरोधी मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।

Related Articles

Back to top button